तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें मोहन
तुम्हारी याद आती है, बताओ क्या करें मोहन एक भावपूर्ण श्रीकृष्ण भजन है, जिसमें भक्त अपने प्रिय मोहन की याद और विरह की भावना व्यक्त करता है।
भजन के पावन बोल (Lyrics)
॥ अंतरा 1 ॥
तुम्हारी याद आती है,
बताओ क्या करें मोहन,
तुम्हारी याद आती हैं,
बताओ क्या करें मोहन ॥
सुबह और शाम आती हैं,
रात भर वो रुलाती हैं,
चैन हमको नहीं आता,
चैन हमको नहीं आता,
बताओ क्या करें मोहन,
तुम्हारी याद आती हैं,
बताओ क्या करें मोहन ॥
॥ अंतरा 2 ॥
चलूँ जब वो न चलने दे,
रुकूँ जब वो न रुकने दे,
मिलूँ औरों से न मिलने दे,
मिलूँ औरों से न मिलने दे,
बताओ क्या करें मोहन,
तुम्हारी याद आती हैं,
बताओ क्या करें मोहन ॥
॥ अंतरा 3 ॥
तुम्हारी ये और तुम इसके,
हमारी कौन चलने दे,
ये जब जाएगी तुम आओ,
ये जब जाएगी तुम आओ,
बताओ क्या करें मोहन,
तुम्हारी याद आती हैं,
बताओ क्या करें मोहन ॥
॥ अंतरा 4 ॥
तुम्हारी याद आती है,
बताओ क्या करें मोहन,
तुम्हारी याद आती हैं,
बताओ क्या करें मोहन ॥
रचना स्रोत, प्रामाणिकता एवं सम्पादकीय समीक्षा
मूल रचनाकार / स्रोत: पारंपरिक सनातन भक्ति रचना (सार्वजनिक डोमेन)
सम्पादकीय समीक्षा: आराधना मार्ग सम्पादकीय दल (Aradhna Marg Editorial Team) द्वारा सत्यापित एवं समीक्षित।
धार्मिक एवं स्वाध्याय हेतु संकलित। सभी पारंपरिक रचनाएं सार्वजनिक डोमेन में हैं। सर्वाधिकार अथवा सुझाव हेतु support@aradhnamarg.com पर संपर्क करें।