॥ अंतरा 1 ॥
लग रही आस करूं ब्रजवास, तलहटी गोवर्धन की में।
भजन करूं और ध्यान धरूं, छैंया कदमन की में
सदा करूं सत्संग मंडली, संत जनन की में।।
लग रही आस करूं ब्रजवास…………
॥ अंतरा 2 ॥
पलकन डगर बुहार रेणुका, ब्रज गलियन की में
अभिलाषी प्यासी रहें अंखियां, हरि दरसन की में ।।
लग रही आस करूं ब्रजवास………..
॥ अंतरा 3 ॥
भूख लगै घर घर तें भिक्षा, करूं द्विजन की में
गंगा जल में धोय भेंट करूं, नंदनंदन की में।।
लग रही आस करूं ब्रजवास….
॥ अंतरा 4 ॥
शीत प्रसाद हि पाय करूं, शुद्धि निज तन की में
सेवा में सदा रहूं नित मैं हरि भक्तन की में।।
लग रही आस करूं ब्रजवास……
॥ अंतरा 5 ॥
ब्रज तज इच्छा करूं नहीं, बैकुंठ भवन की में
राम शरण पहुंचे गिरिराज धरण की मैं
लग रही आस करूं ब्रजवास तलहटी गोवर्धन की में
गोवर्धन की मैं, तलहटी गोवर्धन की मैं
लग रही आस करूं ब्रजवास तलहटी गोवर्धन की में