॥ अंतरा 1 ॥
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, कर किरपा अपनायो।
जन्म-जन्म की पूंजी पाई, जग में सभी खोवायो।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
॥ अंतरा 2 ॥
खरच नाहि खूटे, चोर नाहि लूटै, दिन-दिन बढ़त सवायो।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
॥ अंतरा 3 ॥
सत् की नाव खेवटिया सतगुरु, भवसागर तर आयो।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।
॥ अंतरा 4 ॥
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, हरख-हरख जस गायो।
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो।