भजन के पावन बोल (Lyrics)
॥ अंतरा 1 ॥
पाग टेढ़ी सी धरे,
वा में मोती लटकन,
डोले ब्रज कुंजो में,
झूम के राधा रमन।।
॥ अंतरा 2 ॥
कारी कजरारी सी,
जादू की पिटारि पलकें,
उसपे मद होश भरे,
हाय तेरे तिरछे नयन,
पाग टेढ़ी सी धरें,
वा में मोती लटकन,
डोले ब्रज कुंजो में,
झूम के राधा रमन।।
॥ अंतरा 3 ॥
मुस्कुराते हो तो,
जी उठते हैं मरने वाले,
मुस्कुराहट ही तेरी,
करती है जीते जी मरन,
पाग टेढ़ी सी धरें,
वा में मोती लटकन,
डोले ब्रज कुंजो में,
झूम के राधा रमन।।
॥ अंतरा 4 ॥
सहज लहराती कमर पे,
ये पीला पटका,
जैसे सुरमई सी घटाओ में,
बिजली सी किरण,
पाग टेढ़ी सी धरें,
वा में मोती लटकन,
डोले ब्रज कुंजो में,
झूम के राधा रमन।।
॥ अंतरा 5 ॥
राधिका द्वारा रमित मेरे,
प्रभु राधा रमन,
इक निभा दो ये वचन,
लागी रहे तुमसे ये लगन,
पाग टेढ़ी सी धरें,
वा में मोती लटकन,
डोले ब्रज कुंजो में,
झूम के राधा रमन।।
॥ अंतरा 6 ॥
पाग टेढ़ी सी धरे,
वा में मोती लटकन,
डोले ब्रज कुंजो में,
झूम के राधा रमन।।
रचना स्रोत, प्रामाणिकता एवं सम्पादकीय समीक्षा
मूल रचनाकार / स्रोत: पारंपरिक सनातन भक्ति रचना (सार्वजनिक डोमेन)
सम्पादकीय समीक्षा: आराधना मार्ग सम्पादकीय दल (Aradhna Marg Editorial Team) द्वारा सत्यापित एवं समीक्षित।
धार्मिक एवं स्वाध्याय हेतु संकलित। सभी पारंपरिक रचनाएं सार्वजनिक डोमेन में हैं। सर्वाधिकार अथवा सुझाव हेतु support@aradhnamarg.com पर संपर्क करें।