॥ अंतरा 1 ॥
रानी तेरो चिरजीयो गोपाल।
बेगिबडो बढि होय विरध लट, महरि मनोहर बाल॥
॥ अंतरा 2 ॥
उपजि पर्यो यह कूंखि भाग्य बल, समुद्र सीप जैसे लाल।
सब गोकुल के प्राण जीवन धन, बैरिन के उरसाल॥
॥ अंतरा 3 ॥
सूर कितो जिय सुख पावत हैं, निरखत श्याम तमाल।
रज आरज लागो मेरी अंखियन, रोग दोष जंजाल॥