॥ अंतरा 1 ॥
मेरे मन बसिया हो, मेरे मन बसिया।
मेरे मन बसिया, होरी के रसिया॥
॥ अंतरा 2 ॥
मत जा रे रंगीले फागुन रसिया।
मत जा रे रंगीले फागुन रसिया॥
॥ अंतरा 3 ॥
बहुत दिनन तक दूर मत जइयो।
बहुत दिनन तक दूर मत जइयो॥
॥ अंतरा 4 ॥
ब्रजवासिन को मत तड़पाओ।
ब्रजवासिन को मत तड़पाओ॥
॥ अंतरा 5 ॥
तेरे जाने से रोएँगी सारी सखियाँ।
मत जा रे रंगीले फागुन रसिया॥
॥ अंतरा 6 ॥
अगले बरस प्यारे फिरते आइयो।
अगले बरस प्यारे फिरते आइयो॥
॥ अंतरा 7 ॥
लाल गुलाल भेंट में लैयो।
लाल गुलाल भेंट में लैयो॥
॥ अंतरा 8 ॥
तेरे रंग में रंगी हैं सारी गलियाँ।
मत जा रे रंगीले फागुन रसिया॥
॥ अंतरा 9 ॥
हमारी करनी को बुरो मत मानो।
हमारी करनी को बुरो मत मानो॥
॥ अंतरा 10 ॥
हमने बहुत सताया।
लठ भी मारे और रंग भी लगाया।
क्षमा करो॥
मत जा रे रंगीले फागुन रसिया॥