॥ अंतरा 1 ॥
मो सम कौन कुटिल खल कामी।
जेहि तनु दियो ताहि बिसरायो,
ऐसो नमकहरामी॥
॥ अंतरा 2 ॥
भरि भरि उदर विषय को धावौं,
जैसे सूकर ग्रामी॥
॥ अंतरा 3 ॥
हरिजन छोड़ि हरि-विमुखन की,
निसदिन करत गुलामी॥
॥ अंतरा 4 ॥
पापी कौन बड़ो है मोतें,
सब पतितन में नामी॥
॥ अंतरा 5 ॥
सूर, पतित कौं ठौर कहाँ है,
सुनिए श्रीपति स्वामी॥