॥ अंतरा 1 ॥
जैसे राखो तैसे रहूँ।
जानत हो सुख दुःख सब जन के,
मुख कर कहा जो कहूँ॥
॥ अंतरा 2 ॥
कबहुँक भोजन देहो कृपाकर,
कबहुँक भूख सहूँ॥
॥ अंतरा 3 ॥
कबहुँक तुरंग चढूँ महागज,
कबहुँक भार वहूँ॥
॥ अंतरा 4 ॥
कमलनयन घनश्याम मनोहर,
अनुचर भयो रहूँ॥
॥ अंतरा 5 ॥
सूरदास प्रभु भक्त कृपानिधि,
तुम्हारे चरण गहूँ॥