॥ अंतरा 1 ॥
जय जय गिरिबरराज किसोरी ।
जय महेस मुख चंद चकोरी ॥
॥ अंतरा 2 ॥
जय गजबदन षड़ानन माता ।
जगत जननि दामिनि दुति गाता ॥
॥ अंतरा 3 ॥
नहिं तव आदि मध्य अवसाना ।
अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना ॥
॥ अंतरा 4 ॥
भव भव विभव पराभव कारिनि ।
बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि ॥
॥ अंतरा 5 ॥
पतिदेवता सुती महुँ मातु प्रथम तव रेख ।
महिमा अमित न सकहिं कहि सहस सारदा सेष ॥
॥ अंतरा 6 ॥
सेवत तोहि सुलभ फल चारी ।
बरदायनी पुरारि पिआरी ॥
॥ अंतरा 7 ॥
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे ।
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे ॥
॥ अंतरा 8 ॥
मोर मनोरथ जानहु नीके ।
बसहु सदा उर पुर सबही के ॥
॥ अंतरा 9 ॥
कीन्हहुँ प्रगट न कारन तेहीं ।
अस कहि चरन गहे बैदेहीं ॥
॥ अंतरा 10 ॥
बिनय प्रेम बस भई भवानी ।
खसी माल मूरति मुसुकानी ॥
॥ अंतरा 11 ॥
सादर सियँ प्रसादु सिर धरेऊ ।
बोली गौरी हरषु हियँ भरेऊ ॥
॥ अंतरा 12 ॥
सुनु सिय सत्य असीस हमारी ।
पूजिहि मन कामना तुम्हारी ॥
॥ अंतरा 13 ॥
नारद बचन सदा सुचि साचा ।
सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा ॥
॥ अंतरा 14 ॥
मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर साँवरो ।
करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो ॥
॥ अंतरा 15 ॥
एहि भाँति गौरी असीस सुनि सिय सहित हियँ हरषीं अली ।
तुलसी भवानीहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली ॥
॥ अंतरा 16 ॥
जानि गौरी अनुकूल सिय हियँ हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे ॥