भजन के पावन बोल (Lyrics)
॥ अंतरा 1 ॥
मैं गिरधर के घर जाऊँ।
गिरधर म्हाँरो साँचो प्रीतम
देखत रूप लुभाऊँ॥
॥ अंतरा 2 ॥
रैण पड़ै तब ही उठ जाऊँ
भोर भये उठ आऊँ।
रैण दिना वा के संग खेलूँ
ज्यूँ त्यूँ ताही रिझाऊँ॥
॥ अंतरा 3 ॥
जो पहिरावै सोई पहिरूँ
जो दे सोई खाऊँ।
मेरी उण की प्रीत पुराणी
उण बिन पल न रहाऊँ॥
॥ अंतरा 4 ॥
जहाँ बैठावें तितही बैठूँ
बेचै तो बिक जाऊँ।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर
बार-बार बलि जाऊँ॥
रचना स्रोत, प्रामाणिकता एवं सम्पादकीय समीक्षा
मूल रचनाकार / स्रोत: पारंपरिक सनातन भक्ति रचना (सार्वजनिक डोमेन)
सम्पादकीय समीक्षा: आराधना मार्ग सम्पादकीय दल (Aradhna Marg Editorial Team) द्वारा सत्यापित एवं समीक्षित।
धार्मिक एवं स्वाध्याय हेतु संकलित। सभी पारंपरिक रचनाएं सार्वजनिक डोमेन में हैं। सर्वाधिकार अथवा सुझाव हेतु support@aradhnamarg.com पर संपर्क करें।