॥ अंतरा 1 ॥
अहो विधना! तो पै अचरा पसारी मांगों,
जनम-जनम दीजो मोहि याही ब्रजवासिबो।
॥ अंतरा 2 ॥
अहीर की जाति समीप नन्द घर हेरि-हेरि,
स्याम सुभग घरी घरी हंसिबो॥
॥ अंतरा 3 ॥
दधि के दान मिस ब्रज की वीथिनि,
झकझोरन अंग-अंग को परसिबो।
॥ अंतरा 4 ॥
'छीतस्वामी' गिरिधरन श्रीविट्ठल,
सरद रैन रस-रास विलसिबो॥